तइज़: यमन के तइज़ प्रांत में यमनी बलों ने सऊदी अरब समर्थित लड़ाकों के खिलाफ नई सैन्य बढ़त हासिल की है। खबरों के मुताबिक, भीषण झड़पों के बाद सऊदी समर्थित लड़ाकों को जबल हबशी इलाके से पीछे हटना पड़ा। इस दौरान दर्जनों लड़ाकों के मारे जाने और घायल होने का दावा किया गया है।
अल-मयादीन के संवाददाता ने बताया कि ताइज़ में भारी संघर्ष के बाद सऊदी अरब से जुड़े लड़ाकों को जबल हबशी क्षेत्र से खदेड़ दिया गया।
रिपोर्ट में दावा किया गया है कि यमन के सशस्त्र बलों के नियंत्रण में अब 2,000 वर्ग किलोमीटर से अधिक क्षेत्र है। इसके अलावा, पश्चिमी तट पर अल-मुखा से लेकर ज़ुबाब और बाब अल-मंदब तक के इलाकों में यमनी बलों के नियंत्रण का भी उल्लेख किया गया है।
एक यमनी सैन्य सूत्र के मुताबिक, बाब अल-मंदब के दक्षिण में सऊदी समर्थित लड़ाकों को निशाना बनाया गया। बताया गया है कि ये लड़ाके लहज प्रांत से आए थे। इस हमले में दर्जनों लोगों के मारे जाने और घायल होने का दावा किया गया है।
आपकी टिप्पणी